fbpx
ATMS College of Education
News

महिला का अर्धनग्न शव बरामद, रेप के बाद हत्या की आंशका

जंगल में घास काटने गई महिला का अर्धनग्न शव, रेप के बाद हत्या की आंशका

हापुड़।

थाना सिम्भावली क्षेत्र में जंगल में घास काटने गई महिला का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान हैं । बरामद शव की स्थिति देखकर रेप के बाद हत्या की आंशका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी।

 

जानकारी के अनुसार सिम्भावली के गांव निवासी महिला (45) बुधवार की शाम जंगल में घास काटने के लिए गई थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश में गांव के लोग निकल पड़े।  मगर कोई सुराग नहीं लगा।

वहीं गुरुवार की सुबह गांव के लोग फिर से जंगल की ओर पहुंचे और महिला की तलाश करने लगे, तभी गांव के कुछ लोगों की नजर गन्ने के एक खेत में पड़ी तो वहां पर महिला का शव पड़ा हुआ था और कपड़े अस्तव्यस्त थे।

मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह, गढ़ सीओ वरुण मिश्रा और एएसपी विनीत भटनागर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला की बॉडी खेत में पड़ी हुई थी। जिसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गांव की महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं और महिला के कपड़े अस्तव्यस्त थे। मामले की जांच कराई जा रही है।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page