M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

महिला कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन: गा- बजाकर सड़कों पर रोटियां सेंक कर सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)। बुधवार को महिला कांग्रेस कमेटी की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा के नेतृत्व में अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर खाद्य तेल,रसोई गैस,दालो व अन्य घरेलू सामान सहित आवश्यक वस्तुओं की महंगाई के विरोध में कांग्रेस जनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही देश भर में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार को जमकर घेरा। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेला रिक्शा पर लकड़ी का चूल्हा और गैस सिलिंडर रख कड़ाई में बिना खाद्य तेल के रोटियां सेककर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया,तो वहीं कांग्रेस जनों ने गले में सरसो के तेल की बोतल पहनकर सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई का ठीकरा फोड़ा। कांग्रेस जनों ने अतरपुरा चौराहा से लेकर नगरपालिका परिषद तक देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली। विरोध पदयात्रा का समापन नगरपालिका परिषद स्थित एसडीएम कार्यालय पर हुआ। जहां बढ़ती मंहगाई पर अंकुश लगाने के लिए महिला कांग्रेस कमेटी ने समस्त कांग्रेस फ्रंटल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह को सौंपा।
महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा हैं कि देश में घरेलू सामान की कीमतों से लेकर दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में महंगाई की मार लगी हुई हैं। लेकिन सरकार को महंगाई से आम जन को राहत दिलाने की कोई चिंता नहीं हैं।
ज्ञापन के माध्यम से महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा है कांग्रेस के समय में जो सरसो का तेल 70 रुपए लीटर आम जनता को मिला करता था, भाजपा की सरकार में आज वही तेल 200 रुपए लीटर के करीब पहुंच गया हैं।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा ने कहा हैं कि कांग्रेस की सरकार में देश की महिलाओं को रसोई चलाने के लिए जो घरेलू गैस सिलिंडर 350 रुपए में मिला करता था आज वहीं घरेलू गैस सिलिंडर देशभर की गृहणियों को 850 रूपये में मिल रहा है। आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने हेतु कांग्रेस जन सरकार से मांग करता हैं कि केंद्र व प्रदेश की सत्ता में आसीन भाजपा सरकार तुरंत महंगाई पर अंकुश लगाए और आम जनता को राहत दें।
सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों के बढ़ने से व्यापारिक जगत पर गहरा प्रभाव पड़ा हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को भी पार कर गई हैं। इससे पहले कांग्रेस की सरकार मे कभी भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इतनी बेतहाशा वृद्धि नही हुई है जितना कि वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार के समय में देखने को मिल रहा हैं। कांग्रेस जनों ने ताली और थाली बजाकर भी सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया और आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने की मांग की।
इस दौरान एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी,प्रदेश सरमिष्ठा,रेखा,अनीता,कमलेश,कृष्णा,मुन्नी,नीतू,रजनी,सीमा,सुनीता,कुसुमा,श्वेष्लता,इमरती,माया,अफ्तरी,शाहीन,तारा, रेणु, देवेंद्री,सविता गौतम,सुखपाल गौतम,मायादेवी,विधि विभाग कांग्रेस जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट,शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स,अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव मोहम्मद शादाब सैफी,एससी विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलौर, शहर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,शहर सचिव कुसुमलता,शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,पूर्व शहर मीडिया प्रभारी गौरव आर.के.गर्ग,शहर सचिव तारेश्वर त्यागी,शहर सचिव भरतलाल शर्मा, रतनलाल पार्चा,प्रदीप शर्मा,शहर सचिव अमित शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page