किसान का शव बरामद ,हत्या का आरोप, पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया

हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र में एक किसान का क्षत विशत शव पुलिस ने बरामद की। आंशका है कि पहचान छिपाने के लिए किसान की हत्या कर चेहरा जला दिया गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के ततारपुर गांव के किसान मनवीर उर्फ कालू(62) का शव बुधवार सुबह काली नदी के किनारे ज्वार के खेत में मिला। मृतक का चेहरा ज्वलनशील पदार्थ से जला हुआ था।
बुधवार को ग्रामीणों ने खेत में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी विनीत भटनागर और थाना प्रभारी विजय गुप्ता फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। मृतक की पहचान उनके पास से मिले दस्तावेजों और परिजनों द्वारा की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।












