ATMS College of Education Menmoms
News

श्री चंडी मंदिर में आयोजित हुई माता की भव्य चौकी, माता का गुणगान कर सुंदर झांकिया प्रस्तुत की

हापुड़। लगभग 1000 वर्ष पूर्व राजा हरि सिंह द्वारा बसाए गए हरिपुर शहर के चंडी धाम में श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा नववर्ष के आगमन पर रविवार को चंडी मंदिर प्रांगण में माता की भव्य चौकी का आयोजन किया गया ।

जिसमें मुख्य रुप से गर्भग्रह में फूल बंगला, सुंदर-सुंदर झांकियां माता का भव्य दरबार प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। माता का गुणगान दयानंद प्रजापति , अरुण प्रजापति एवं दिल्ली से आए ओम सागर द्वारा किया गया।

मंदिर धर्मशाला में दोपहर एवं रात्रि में मन्दिर में आये सभी भक्तों के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अत्याधिक संख्या में पहुंचकर माता की चौकी एवं प्रसादी का आनंद लिया।

इस मौके पर नवनीत अग्रवाल (कली वाले) जयप्रकाश वर्मा (मन्नी सर्राफ) सत्यनारायण अग्रवाल (एलजी वाले),भागीरथ मल चौधरी ,मोहित जैन (अचार वाले) संजीव विजय गुप्ता (विजयंत वाले) लोकेश गुप्ता (बब्बू सर्राफ) ,अंकुर कंसल दाल मिल वाले, मनोज गुप्ता (स्टेशनरी वाले), ,विकास शर्मा (गुड्डू पत्रकार), अखिल सिंघल(सोनू मुनीम),आशुतोष रस्तोगी,जय भगवान गौतम,मोनू बालाजी वाले, दीपक गर्ग (एडवोकेट),अमित गोयल(सिम्पल) आदित्य गोयल (दाल चावल वाले), सारंग अग्रवाल , विशाल मित्तल (सांवरिया टाइल्स वाले), संजीव (आड़ वाले) ,प्रणव वर्मा,सुशील मित्तल(बैंक वाले),आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page