ATMS College of Education Menmoms
News

भाजपा आजीवन सहयोग निधि के क्षेत्रीय संयोजक संजय कृपाल व जिला संयोजक अमन गुप्ता का हुआ भव्य अभिनदंन


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भाजपा हाईकमान के निर्देश पर बनाएं गए भाजपा आजीवन सहयोग निधि के क्षेत्रीय संयोजक संजय कृपाल व जिला संयोजक अमन गुप्ता
का व्यापारियों व भाजपाइयों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।
हापुड़ के दी चैम्बर आफ कामर्स में आयोजित स्वागत समारोह में व्यापारियों व भाजपाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी ने कहा कि व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय कृपाल एवं व्यापार मंडल के महामंत्री अमन गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी ने जो दायित्व दिया हैं, उससे व्यापारी वर्ग का सम्मान बढ़ा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का व्यापार मंडल की तरफ से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।
नवमनोनीत क्षेत्रीय संयोजक संजय कृपाल ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व दिया है, मैं उसका पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।
जिला संयोजक अमन गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
. इस मौकें पर व्यापार मंडल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल , जिलाध्यक्ष उमेश राणा , सदर विधायक विजय पाल आढती , नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत , क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे , क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनोद गुप्ता ,जिला कोषाध्यक्ष कपिल एस एम, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अशोक , जिले के महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी , पुनीत गोयल मोहन सिंह आदि कार्यकर्ता एवं व्यापारी मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page