ATMS College of Education Menmoms
News

मनरेगा द्वारा किए जा रहे कार्यों की की डीएम ने की समीक्षा

हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।

विकास भवन के सभागार में जिला अधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह जिला विकास अधिकारी व समस्त खंड विकास अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ जनपद में मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा द्वारा कितने मानस दिवस किए गए हैं। वृक्षारोपण के लिए जो लक्ष्य शासन द्वारा दिया जाता है उसको शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पौधारोपण हेतु पौधे की कम से कम 4 फिट की लंबाई अवश्य होनी चाहिए जिससे कि पौधा सुरक्षित खड़ा हो सके। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण हेतु सरकारी भूमि को चिन्हित करते हुए गड्ढा खुदान का कार्य कराना सुनिश्चित करें खेतों की मेड पर भी पौधरोपण का कार्य किया जाए। सरकारी भूमि को चिन्हित करते हुए पौधारोपण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों में तालाबों की खुदाई हेतु भी निर्देश दिए। साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैंडपंपों के आसपास सोकपिट भी बनाए जाने हेतु निर्देश दिए। जिससे वाटर हार्वेस्ट सिस्टम ठीक हो सके। जिलाधिकारी ने बैठक में उप उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत जिस विभाग को जो भी लक्ष्य दिया गया है उसके तहत कार्य योजना बनाते हुए जिला विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दें। जिससे लक्ष्य के सापेक्ष कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जा सके।
. बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी, सिंचाई विभाग, वन विभाग के अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page