HapurNewsUttar Pradesh
बिजली के केबिल में उलझने से ट्रक से तीन बिजली के खम्बे हुए क्षतिग्रस्त, बिजली गुल

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र
के छोटा मोहल्ला क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रक में विद्युत लाइन की केबल उलझने से तीन बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद इलाके के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और अंधेरा छा
गया।
जानकारी के अनुसार धौलाना के
छोटा मोहल्ला में देर रात एक ट्रक जा रहा था, तभी नीचे लटके बिजली के तार ट्रक में उलझ गए, जिससे बिजली के तीन खम्बे टूट गए।
सूचना मिलते ही धौलाना विद्युत विभाग के अवर अभियंता कुमारपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अवर अभियंता कुमारपाल सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने और लाइन दुरुस्त करने का कार्य पर शुरू कर बिजली सुचारू की।












