ATMS College of Education Menmoms
News

मनचलों ने छात्राओं का काले सूट में वीड़ियों बनाकर अश्लील गाना लगाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बाजार जा रही दो छात्राओं का मनचलें युवकों ने काले सूट में वीड़ियों बनाकर अश्लील गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गढ़ के गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गढ़ नगर के एक स्कूल में पढ़ती है। नगर का रहने वाला एक युवक उसका स्कूल से आते समय पीछा करता है । 30 जुलाई को उसकी बेटी गांव की ही रहने वाली अपनी सहेली के साथ गढ़ के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गई थी। इसी बीच आरोपी युवक ने अपने

साथी के साथ पीछा कर दोनों छात्राओं का मोबाइल से वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो में काले रंग के सूट से संबंधित गाना जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे उनके मान सम्मान को काफी ठेस पहुंची है।

उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page