मतदाताओं को जागरूक करनें के लिए शिक्षिकाओं व बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व मयूरी से निकाली मतदाता जागरूकता रैली,मतदान की अपील
हापुड़़।
शिवा प्राथमिक पाठशाला के बच्चो व उनके अभिभावकों ने मतदाताओं को जागरूक करनें के लिए सोमवार को बच्चों के साथ नुक्कड़ नाटक किए व मयूरी को गुबारों व फूल मालाओं से सजाकर आस पास के क्षेत्रों जैसे निराश्रय समिति,फ्री गंज रोड,रामगंज,मधुबन कॉलोनी में रैली निकालकर मतदाताओं को वोट डालनें के लिए प्रेरित किया । जनपद में 10 फरवरी को होनें वालें मतदान में मतदाताओं को जागरूक करनें के लिए शिवा प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डॉ.सुमन अग्रवाल व नन्हे मुन्ने बच्चों ने बड़ो के साथ साथ नये मतदाताओं को भी वोट डालने का आह्वान किया।

इस दौरान शिक्षिकाओं ने अपने अपने पोस्टर व बैनरों के माध्यम से मतदाताओं को श्लोगन के माध्यम से जागरुक किया। इस अवसर पर डॉ. हरजीत कौर, नीतू नारंग,उस्मान फ़ातिमा,अर्चना गुप्ता,सुमन, सरल, बच्चों के अभिभावक,व शिवा पाठशाला के बच्चे उपस्थित रहे।













14 Comments