चोरों ने नलकूपों व मंदिर में की चोरी

हापुड़। नलकूप से स्टार्टर,
सबमरसिबल व केबल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छतनौरा के जंगल से 13 नलकूपों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
युद्धवीर ने हुए बताया कि गांव से करीब दो किलो मीटर दूर उसका नलकूप है। 31 दिसंबर रात को चोरों ने वहां लगा समरसेबिल पंप और केबिल आदि सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि इसके अलावा चोर मनोज, लाला, कमल, राज सिंह, भोपाल, हरिदत्त, हरस्वरूप, नरेंद्र शर्मा, भूषण, हरेंद्र, जेनू, अनेक के नलकूप से भी स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। किसानों को वारदात के बारे में जानकारी हो सकी।
उधर शौलाना गांव के सिद्ध पीठ महुआ वाला मंदिर में अज्ञात चोरों ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने ताला तोड़कर मंदिर के अंदर प्रवेश किया और पीतल के पांच घंटे चुरा लिए। यह घटना रविवार सुबह तब सामने आई जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे।
ग्रामीण कटार सिंह ने बताया कि मंदिर में काली माता, शनि देव सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। चोरों ने रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए ताला तोड़ा और मंदिर में लटके घंटे चोरी करके फरार हो गए।












