आरोग्य अस्पताल में रोटरी हापुड़ कैंसर सोसाइटी का भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने किया शुभारंभ

आरोग्य अस्पताल में रोटरी हापुड़ कैंसर सोसाइटी का शुभारंभ
हापुड़।रविवार को आनंद विहार सबली रोड स्थित आरोग्य अस्पताल में रोटरी हापुड़ कैंसर सोसाइटी का शुभारंभ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी द्वारा किया गया , इस अवसर पर बात करते हुए अस्पताल के चेयरमैन डॉ पराग शर्मा ने बताया की आज के समय में कैंसर के मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती जा रही है और साथ ही साथ बड़े शहरों के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज काफी जटिल और महंगा हो गया है एक माध्यम एवं निम्न वर्गीय परिवारों में अगर किसी सदस्य को कैंसर हो जाए तो ऐसे अस्पतालों में इलाज कराना काफ़ी कठिन है – इस समस्या को देखते हुए रोटरी हापुड़ कैंसर सोसाइटी का गठन किया गया है जिसका मकसद होगा कि कैंसर की जाँच व इलाज विश्वस्तर मानको पर इलाज को सरल , सुलभ एवं सस्ता किया जा सके डॉ पराग बी बताता की इस सोसाइटी मैं लगभग 20 चिकित्सकों की टीम होगी जिसमे एम्स दिल्ली में प्रशिक्षित ऑंकोलॉजिस्ट डॉ प्रफुल पांडे ( डी एम)लीड करेंगे – जिसमे आरोग्य अस्पताल में कैंसर की सभी प्रकार की सर्जरी जैसे ब्रेन ट्यूमर , मुंह का कैंसर ,बोन कैंसर , ग़दूद का कैंसर , गुर्दो का कैंसर गले के , ब्रेस्ट कैंसर , बच्चे दानी के कैंसर की अनुभवी टीम द्वारा ऑपरेशन किया जा सकेगा तथा कीमोथेरेपी , टारगेट थेरेपी , इम्यूनोथेरेपी की जायेग सकेगी तथा रेडियोथेरेपी का भी प्रावधान होगा , इस अवसर पर …डॉ विपन गुप्ता , रोटरी क्लब के सचिव श्री प्रदीप त्यागी , अभिमन्यु इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दीपक अग्रवाल , आरोग्य अस्पताल के डायरेक्टर अनुराग शर्मा , विवेक शर्मा , डॉ अंकित गोयल , डॉ राहुल शर्मा , अरेंद्र चौधरी, मनोज जिंदल , अतुल शर्मा पंकज सिंघल , नितिन , गिरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे












