ATMS College of Education Menmoms
News

पूर्व विधायक ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण,20 रुपए प्रति क्विंटल तुलाई लेनें का आरोप

हापुड़। शनिवार को पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने किसानों की सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्होने देखा कि मंडी समिति के किसान काफी परेशान हैं। किसानों ने बताया कि काफी समय से मंडी समिति द्वारा तुलाई का काम नहीं हो पा रहा है। इसके पश्चात गजराज सिंह ने ग्राम मोजपुर,भटियाना में भी समिति के सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया, वहां पर भी पता चला कि लगभग 12 -12 दिनों से किसानों की गेहूं की ट्रालियां खड़ी हुई हैं। गेहूं की तुलाई के लिए किसानों का नंबर भी नही आ पा रहा हैं। किसानों ने बताया कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों द्वारा उनसे ₹20 प्रति क्विंटल की तुलाई तक ली जा रही है। जो कि सरासर अनुचित हैं। कुछ किसानों ने ये भी बताया कि तुलाई करते समय हमारे गेहूं को चारों तरफ बिखेर दिया जाता हैं गेहूं की तुलाई हो जाने के बाद बचा हुआ लगभग 15-20 किलो गेहूं इकट्ठा करके अपने पास रख लेते हैं।किसानों ने पूर्व विधायक गजराज सिंह को बताया हैं कि सरकार की नाक के नीचे किसानों का सरेआम शोषण हो रहा हैं लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। इस संबंध में पूर्व विधायक गजराज सिंह ने एडीएम जयनाथ यादव से वार्ता कर तुरंत कार्यवाही करने का निवेदन किया हैं और मांग की हैं कि किसानों के साथ होने वाली लूट और शोषण को तत्काल रोका जाएं। इसके साथ ही सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों के खोलने की अवधि 15 जून से आगे बढ़ाई जाए।
इस दौरान पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरुण चौधरी भी उनके साथ उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page