ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

प्रदेश सरकार की एक और पहल, जारी किये जायेंगे फैमिली आईडी, मिलेगी एक परिवार को एक पहचान

परिवार को सरकारी योजनाओं में मिलेगी सहूलियत

हापुड़। प्रदेश सरकार ने एक परिवार को एक पहचान दिलाने के लिए फैमिली आईडी बनाने की पहल की है। भविष्य में सरकारी योजनाओं के लिए फैमिली आईडी से सहूलियत होगी। राशन कार्ड धारकों को इसकी आवश्यकता नहीं होगी, इन परिवारों की राशन कार्ड संख्या ही इनकी फैमिली आईडी होगी।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत जिले में 2.25 लाख राशन कार्ड धारक हैं। लेकिन ऐसे परिवार भी हैं जो राशन कार्ड के पात्र नहीं हैं। उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार द्वारा फैमिली आईडी की सहूलियत दी जा रही है। परिवार का कोई भी सदस्य फैमिली आईडी के लिए अपने परिवार की तरफ से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

आवेदन करने के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। आधार से लिंक नंबर पर मोबाइल ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी होगा। यदि कोई परिवार का सदस्य आवेदन करता है तो उसे इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। लेकिन जन सेवा केन्द्र से आवेदन कराने पर केन्द्र संचालन को 30 रुपये देने होंगे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page