ATMS College of Education Menmoms
News

भाजपा को छोड़ कही भी वोट करें किसान-जितेन्द्र सिंह,27 सितम्बर को भारत बंद सफल बनानें की अपील


हापुड़(अमित मुन्ना/मोहित)।
भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जित्तु ने कहा कि किसानों की अनदेखी करनें वाली भाजपा को छोड़ किसान चुनावों में किसी दल को वोट देख सकतें हैं,जो किसानहित की बात करते हैं।
युवा प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली धरनें में जानें से पूर्व युवा भाकियू नेता एकलव्य सहारा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी यूनियन राजनीति में नहीं हैं,परन्तु सरकार को सबक सिखानें के लिए उनका विरोध जरूरी हैं। 27 सितम्बर को भाकियू का भारत बंद रखनें की अपील सभी व्यापारियों व एसोशिएशन से की।
इससे पूर्व भाकियू कार्यकत्ताओं ने
भाकियू उत्तराखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जित्तु का हापुड़ में ज़ोरदार स्वागत किया और किसान आंदोलन पर चर्चा की और मज़बूत करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि 27 सितम्बर को संयुक्य किसान मोर्चा के भारत बंद का समर्थन करे और आंदोलन को मज़बूत करना का प्रयास करे। अपनी एकता का परिचय दे।
इस मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन के यशवीर चौधरी, भगत राम सिंह, यशवीर मुख्य, अमित चौधरी,दवेंद्र सिंह, रनबीर सिंह सहारा, सुरेंद्र सिंह, हरप्रीत निर्वाण, केशव अग्रवाल,लक्ष्य शर्मा आदि मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page