M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ब्रजघाट पुल मरम्मत का मामला केन्द्रीय मंत्री गडकरी के समक्ष सांसद ने उठाया,हो रही हैं मौतें,अधिकारी कर रहे हैं गुमराह, जताई नाराजगी


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
जनपद के ब्रजघाट पुल मरम्मत कार्य पूर्ण ना होनें व आए दिन हो रही दुर्घटना में मौतों को लेकर गढ़ अमरोहा सांसद ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाते हुए एनएचआईए के अधिकारियों पर गुमराह करनें का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
सांसद दानिश ने मंत्री को दिए पत्र में कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र गढ़ – अमरोहा के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर विगत कई वर्षों से ब्रजघाट गंगा के पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है व इसी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग चौडीकरण का काम किया जा रहा है। चौडीकरण के कार्य के अंतर्गत ब्रजघाट से गजरौला के बीच काकाढेर में भी पुलिया की मरम्मत हो रही है ये कार्य पिछले लगभग 1 वर्ष 8 महीने से चल रहा है। इसमें खासी लापरवाही बरती जा रही है। वहीं ब्रजघाट के पुल की मरम्मत का कार्य भी पिछले लगभग 3 वर्षों से चल रहा है। जिसके कारण इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफ से ही आना जाना पड़ रहा है। इस से यात्रियों एवं वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, यहाँ आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है कई निर्दोष अपनी जान गवां चुके हैं। पिछले महीने नैनीताल से आरही नवविवाहित दम्पत्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
इसी राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से ही होकर मुझे अपने लोकसभा क्षेत्र से दिल्ली आना जाना पड़ता है। यहाँ से रोंग साइड से ही आना पड़ता है जो की बहुत जोखिक भरा होता है। इस विषय को 10 सितम्बर 2020 को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (DISHA) की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा मेरे समक्ष उठाया गया और इस पर स्पष्टीकरण माँगा गया, NHAI के सम्बंधित अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों को गुमराह करने की कोशिश की गई। जिस पर जिलाधिकारी अमरोहा ने भी आपत्ति जताई थी। जो की विगत 10 सितम्बर 2020 की दिशा की बैठक के मिनिट्स में दर्ज है।
उक्त मार्ग पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र ठोस कार्यवाही करवाने की मांग की।
विदित है की कई वर्षों से राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पे काम चल रहा है जो की पूरा होने का नाम नही ले रहा है यहाँ आये दिन अप्रिय घटनायें घटती रहती है। उल्लेखनीय है की कल शाम काकाढेर में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिस में एक यात्री की जान चली गयी जिस के कारण यहाँ घंटों जाम लगा रहा।
संसद कुँवर दानिश अली पूर्व में भी इन समस्याओं से सारकार एवं अधिकारियों को अवगत कराते रहे हैं, लेकिन अभी तक उक्त मार्गो का कार्य पूरा नहीं हो पाया है जिस के कारण आज भी इन मार्गों पर आवागमन एक ही साइड से हो रहा है जिसके कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page