M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बैंक अधिकारी बनकर लोगों से लाखों रूपयें की ठगी करने वालें तीन साइबर ठग गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल बरामद

बैंक अधिकारी बनकर लोगों से लाखों रूपयें की ठगी करने वालें तीन साइबर ठग गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल बरामद

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।

थाना साईबर क्राईम पुलिस टीम ने क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी धौखाधड़ी से प्राप्त कर बैंक का अधिकारी बनकर कॉल करके भोले-भाले लोगों के बैंक खातों से धनराशि की निकासी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर
मोबाइल फोन, रशीदें व नकदी बरामद की।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि जनपदीय साईबर थाना टीम ने क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी धोखाधड़ी से प्राप्त कर बैंक का अधिकारी बनकर कॉल करके भोले-भाले लोगों के बैंक खातों से धोखाधड़ी से धनराशि की निकासी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाष करते हुए तीन साइबर ठगों दिल्ली निवासी नीलेश तिवारी ,
अनस खान , मिसबान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन, 3 फर्जी रशीदें, व नकदी बरामद हुई है।

अपराध करने का तरीका:-



गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि हम तीनो मिलकर लोगों के CREDIT CARD की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर अपनी पहचान छिपाकर बैंक के अधिकारी बनकर कॉल करते हैं फिर हम लोग, लोगों को REWARD POINT CASH REFUND PLAN के लिये अपनी बातों में फंसाकर उनसे जन्मतिथि व ओटीपी की जानकारी करके उनके CREDIT CARD से हम लोग NOBROKER व PHONE PAY की WEBSITE व APP पर FAKE ACCOUNT बनाकर रेंट पेमेंट की REQUEST के माध्यम से अलग अलग बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कर निकाल लेते हैं धोखाधडी से निकाली गयी धनराशि हम लोग आपस में बांट लेते हैं।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page