ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल , दो भाईयों सहित तीन गिरफ्तार, लाखों रुपए के जेवरात व बाईक बरामद

ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल , दो भाईयों सहित तीन गिरफ्तार, लाखों रुपए के जेवरात व बाईक बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हाफिजपुर पुलिस ने देर रात चैकिंग के दौरान ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बाइकसवार तीन बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो को गोली मार दी, जबकि दो भाईयों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों से चोरी के जेवरात व बाईक बरामद की।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि देर रात पुलिस क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी, तभी बाईक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि दो भाईयों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश हापुड़ के ग्राम सलाई निवासी दो सगे भाई ताहिर व
फाजिल है, जबकि गोली लगने से घायल हुआ पिलखुवा निवासी
सुल्तान है, जिनके कब्जे से
एक किलो चांदी के आभूषण ,बाईक , तमंचा व अन्य सामान बरामद किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ताहिर के खिलाफ चोरी के आठ मामले दर्ज पाए गए हैं।












