News
हाइवे पर रोड रोलर से टकराई बाईक, युवक की मौत

हाइवे पर रोड रोलर से टकराई बाईक, युवक की मौत
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक बाईक रोड रोलर से जा टकराई, जिससे बाईक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार संभल निवासी सलमान मंगलवार को बाईक से जा रहा था, जैसे ही वो हाफ़िज़पुर क्षेत्र के सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तो उसकी बाइक रोड रोलर से टकरा गई। जिससे बाइकसवार सलमान की मौके पर ही मौत हो गई।











