News
हेड कांस्टेबल की सड़क पर गिरकर हुई मौत, मचा हड़कंप

हेड कांस्टेबल की सड़क पर गिरकर हुई मौत, मचा हड़कंप
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के मेरठ रोड़ तिराहे पर हेड कांस्टेबल की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद के ग्राम नगला कटक निवासी धर्मवीर सिंह बागपत जिले में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात थे। शनिवार को वो बागपत जाने के लिए मेरठ तिराहे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। अचानक तबीयत खराब होने पर वे सड़क पर गिर पड़े। जिससे वहां खड़े राहगीरों व पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।











