fbpx
News

बुद्ध पूर्णिमा पर दो लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

बुध पूर्णिमा पर ब्रजघाट,पुष्पावती पूठ व लठीरा के कच्चे गंगा घाटों पर करीब दो लाख श्रद्धालु पहुंचे और गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर गंगा पूजन किया गंगा में फूल प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने तीर्थ नगरी के प्रसिद्ध मंदिरों में देवी देवताओं के दर्शन कर सुख शांति की कामना की गई। गरीब बेसहाराओं को भोजन कराकर दान दिया।

   जानकारी के अनुसार बुधपूर्णिमा पर देर रात से ही कई प्रान्तों से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। ब्रह्ममूहर्त में ही  दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ व लठीरा कच्चे घाट पर  गंगा स्नान करना आरम्भ किया। लगभग दो लाख  श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद गंगा पूजन किया गंगा में फल फूल प्रसाद चढ़ाए और गंगा पूजन किया। 

  श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के उपरांत अमृत परिसर मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर व हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर गरीब-असहाय लोगों को दान दिया।

——–

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page