बीएसए दीपा भाटी का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्वागत व अभिनंदन किया

बीएसए का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्वागत व अभिनंदन किया
-शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु बीएसए को सौंपा ज्ञापन

हापुड़- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिशौदिया व जिला मंत्री नीरज चौधरी के नेतृत्व में जनपद की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी को शिक्षक संघ द्वारा जनपद के शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। जिला
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों की समस्याओं का जल्द से जल्द बेहतर तरीके से निस्तारण करने आश्वासन दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा विद्यालय में सुधारात्मक निरीक्षण किया जाए। यदि कहीं कोई कमी है तो उसे दूर करने को कहा जाए या दूर करने का तरीका संबंधित अध्यापक को बताया जाए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी,वेतन भोगी सहकारी समिति के अध्यक्ष बिजेंदर कुमार व सचिव राशिद हुसैन,नौशाद अली,बैंक निदेशक जिला सहकारी बैंक प्रवेश रानी,डॉ अरुण कुमार हूण,चौधरी इशरत अली,परवेज आलम, अजय कुमार गौतम,योगेश कुमार सैनी,आनंद कुमार सैनी, दिनेश कुमार,नाजिम अली,गतिशील,अनिता,सत्या,संगीता सक्सेना आदि उपस्थित रहे।











