बजाज जनरल इंश्योरेंस ने मनु गर्ग को लगातार चौथी बार ‘बेस्ट फाइनेंशियल एडवाइजर’ अवार्ड से नवाजा

बजाज जनरल इंश्योरेंस ने मनु गर्ग को लगातार चौथी बार ‘बेस्ट फाइनेंशियल एडवाइजर’ अवार्ड से नवाजा
मेरठ के टिंबक टू होटल में हेल्थ इंश्योरेंस विभाग की त्रैमासिक सेमिनार में हुआ सम्मान, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
मेरठ/हापुड़। बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के हेल्थ इंश्योरेंस विभाग की ओर से मंगलवार को मेरठ स्थित टिंबक टू होटल में त्रैमासिक सेमिनार मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हापुड़ निवासी फाइनेंशियल एडवाइजर मनु गर्ग को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार चौथी बार ‘बेस्ट फाइनेंशियल एडवाइजर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मनु गर्ग को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि मनु गर्ग ने हेल्थ इंश्योरेंस के क्षेत्र में ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सलाह देकर कंपनी की साख को मजबूत किया है।
कौन हैं मनु गर्ग
मनु गर्ग बजाज जनरल इंश्योरेंस में फाइनेंशियल एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे भाजपा हापुड़ के पूर्व मंडल संयोजक (सोशल मीडिया) और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन की जिला सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।
सेमिनार में कंपनी के जोनल व रीजनल अधिकारी समेत बड़ी संख्या में फाइनेंशियल एडवाइजर मौजूद रहे। कार्यक्रम में हेल्थ इंश्योरेंस की नई योजनाओं और ग्राहक सेवा को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।











