बाइकसवार बदमाशों ने ई-स्कूटी लूटकर हुए फरार, एफआईआर दर्ज

बाइकसवार बदमाशों ने ई-स्कूटी लूटकर हुए फरार, एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में देर रात अपनी ई-स्कूटी से घर लौट रहे युवक से रास्ते में बाईक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना बीबीनगर गांव कटक निवासी बिजेंद्र सोमवार देर रात अपनी ई-स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बनखंडा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी ई-स्कूटी छीन ली। बिजेंद्र कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित बिजेंद्र ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












