जीएसटी की टीम ने ई-वेस्ट कंपनी पर की छापेमार, 95 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी , 40 लाख जुर्माना वसूला

जीएसटी की टीम ने ई-वेस्ट कंपनी पर की छापेमार, 95 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी , 40 लाख जुर्माना वसूला
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में गाज़ियाबाद की जीएसटी टीम ने मंगलवार को एक ई-वेस्ट कारोबारी फर्म फाइन ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर 95 लाख रुपये की फर्जी आईटीसी हड़पने का खुलासा किया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपए वसूले और एक लाख रुपए मल्य का स्कैप सीज किया है।
संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त विमल दूबे सहित चार सदस्यीय एस आईबी टीम ने कार्रवाई की। 30 नवंबर 2024 को CGST में पंजीकृत हुई थी। टीवी, फ्रिज जैसे ई-वेस्ट की खरीद-बिक्री। वर्ष 2024-25 में 5.29 करोड़ रुपए का कारोबार दिखाया गया। लेकिन कोई नकद लेन-देन नहीं हुआ।
फर्म ने फर्जी बिलिंग और इनवॉयस के आधार पर आईटीसी क्लेम किया, जबकि जिन कंपनियों से खरीद दिखाई गई थी। वह खुद फर्जी थीं या उनके पास ITC का कोई आधार नहीं था। टैक्स देनदारी को फर्जी ITC से समायोजित किया गया, जबकि कोई नकद टैक्स जमा नहीं किया गया।
टीम ने मौके पर ही 40 लाख रुपए जमा कराए। साथ ही 1 लाख रुपए का स्क्रैप जब्त किया गया। अब फर्म के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू की गई है।
संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह एक संगठित टैक्स चोरी का मामला है। संबंधित अन्य फर्मों की भी जांच की जा रही है। टैक्स चोरी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












