M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बहनों ने सगे भाईयों पर लगाया पैतृक संपत्ति बेचने व जान से मारने की धमकी का आरोप, एफआईआर दर्ज

बहनों ने सगे भाईयों पर लगाया पैतृक संपत्ति बेचने व जान से मारने की धमकी का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी में बहनों द्वारा पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पर भाईयों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जिला बुलंदशहर थाना औरंगाबाद क्षेत्र के मोहल्ला सड़क सियाना निवासी विजेता गोयल उर्फ गौरी अग्रवाल ने बताया कि दो दिसंबर 2022 को उनके पिता व 17 जून 2000 को माता का निधन हुआ था।

माता-पिता ने विधिक वारिस व उत्तराधिकार के रूप में उन्हें, उनकी बहन मालारानी जिंदल व तीन भाई पंकज गोयल, संजय गोयल व विवेक गोयल को छोड़ा था। उन्होंने कई बार अपने भाइयों से पैतृक संपत्ति में उनका हिस्सा देने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था।

इस पर वह और उनकी बहन ने 27 अगस्त 2024 को पैतृक संपत्ति के बंटवारे के लिए भाइयों को नोटिस भेजा था। कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि तीनों भाइयों ने पिता के निधन से 15 दिन
पहले संपत्ति में से आधी संपत्ति का बैनामा 15 नवंबर 2022 को पंकज गोयल की पत्नी रेखा गोयल के नाम करा रखा था।

उन्होंने व उनकी बहन ने बैनामा के निरस्तीकरण करने के लिए न्यायालय में एक वाद दायर करने के साथ-साथ माता श्यामलता के हिस्से की आधी संपत्ति के बंटवारे के संबंध में आठ अक्तूबर 2024 को न्यायालय में एक वाद भी दायर किया था। इसके बाद उन्हें पता चला कि तीनों भाइयों ने माता के हिस्से की संपत्ति को ही बेच दिया है। विरोध करने पर तीनों भाइयों ने गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पंकज गोयल. संजय गोयल, विवेक गोयल, रेखा गोयल व शुभम गोयल निवासी मोहल्ला न्यू शिवपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page