काली नदी में घूम रहे मगरमच्छ से ग्रामीणों में दहशत, गायों पर किया हमला, ग्रामीणों ने बचाया, पकड़ने को टीमें गठित

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली के पास से गुजर रही काली नदी के किनारे चर रही दो गायों को एक मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से मगरमच्छ को भगाकर गायों को बाहर निकाला। घटना को लेकर जहां ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं, वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने को टीमें गठित की है।
सतीश मसंद ने बताया कि गांव के पास से ही काली नदी गुजर रही है। इसके आसपास ग्रामीणों के पशु चरते रहते हैं।बृहस्पतिवार की बाद दो गायें नदी के किनारे चर रही थीं। इसी दौरान काली नदी से निकले एक मगरमच्छ ने दोनों गायों को पकड़ लिया और उन्हें खींचकर नदी में ले गया।
गनीमत रही कि गायों को नदी में ले जाते हुए कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और लाठी-
डंडों और पत्थरों के माध्यम से मगरमच्छ को भगा दिया। मगरमच्छ के छिपने के बाद ग्रामीणों ने रस्सों के सहारे गायों को बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग की दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मगरमच्छ काफी दिनों से नदी में आने वाले मृत मवेशियों में खाता था, लेकिन बृहस्पतिवार की घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीमें आज मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तलाश करेगी।












