M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का प्रसारण हापुड़ में दिखाया, हापुड़ में 30 हजार करोड़ के निवेश पर हुए हस्ताक्षर

हापुड़।प्रधानमंत्री द्वारा यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का उद्घाटन लखनऊ में किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद स्तरीय निवेष कुम्भ में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्तर-प्रदेष के अहम योगदान को देष की उन्नति में भागीदारी होने के लिए सराहना की गई तथा उ0प्र0 को अपार सम्भावनाओं का देष कहा है।

जनपद स्तरीय निवेष कुम्भ में आशु सिंघल, मै0 लीना आॅर्गेनिक, ललित अग्रवाल, संयुक्त हापुड उद्योग व्यापार मण्डल, वैभव गुप्ता, आई0आई0ए0 चेयरमैन, राजेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी मेधा रुपम ने बताया कि जनपद में अब तक रू0 33 हजार करोड़ से अधिक के निवेष प्रस्ताव के सापेक्ष रू0 30 हजार करोड़ निवेष के एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किये जा चुके है तथा जनपद के उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सहयोग के लिए प्रतिबद्वता जाहिर की गई। उक्त कार्यक्रम में जनपद के जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी, श्रीमती प्रेरणा सिंह, उपायुक्त, उद्योग शैलेन्द्र सिंह के साथ-साथ जनपद में निवेष करने वाले उद्यमीगण इत्यादि उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page