M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बदमाश बुजुर्ग महिला के कानों से कुंडल खींचकर हुआ फरार


हापुड़, ।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव आरिफपुर मडैया में घर के अंदर सो रही एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने के कुंडल खींचकर बदमाश फरार हो गए। पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित कपिल गुर्जर पुत्र देशराज निवासी ग्राम आरिफपुर मडैया थाना बाबूगढ़ ने बताया कि 13 जुलाई की रात्रि लगभग डेढ़ बजे उसकी माता जयपाली घर के अन्दर बरामदे में सो रही थी। तभी घर के अन्दर चोर घुस गये और उसकी माता के कानों में पहने सोने के कुण्डल को खींचकर भाग गये । जिससे उनके कानों से खून की धारा बह निकली। उनकी चीख सुनकर वह और उसकी पत्नी नीरज जाग गये और माता के पास पहुंचे किंतु तब तक चोर कुण्डल छीनकर फरार हो गये थे। पीड़ित पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page