M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पैसे न देने पर ससुर व सालों ने किया दामाद पर हमला,किया घायल


हापुड़, ।
थाना हाफिजपुर के गांव भटियाना निवासी एक व्यक्ति ने अपने ससुर व सालों पर पैसे न देने पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित प्रशान्त तोमर पुत्र सतवीर सिंह निवासी ग्राम भटियाना थाना हाफिजपुर 9 जुलाई 2023 की रात
जब वह अपने घर पर लेटा हुआ था। तभी अचानक उसके ससुर चंद्रपाल सिह पुत्र कंचन सिह व उनके पुत्र अमित व अतुल निवासी ग्राम चाचली थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर घर आये और उसे गंदी गंदी गाली देने लगे । उसके विरोध करने पर लाठी डंडे व किसी नोंकदार हथिरार द्वारा उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर ग्राम के कुछ लोगों ने आकर बीच बचाव
किया। जिसमें मौका पाकर अमित व अतुल दोनों पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गये। पहले भी उसका ससुर चंद्रपाल पीड़ित से पैसों की मांग करता रहा है और पैसे ना देने पर पीड़ित को दहेज के झूठे केस में फसाने की धमकी देते रहे हैं। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद अब उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि ससुर और सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page