M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अभियान का उद्देश्य बालिकाओं,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है:एसपी, जीएसपी विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अभियान का उद्देश्य बालिकाओं,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है:एसपी, जीएसपी विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

,हापुड़। पिलखुवा स्थित जीएस विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय एवं क्षेत्राधिकारी अनिता चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया गया।

मुख्य अतिथि कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने उपस्थित छात्राओं शिक्षिकाओं व महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5 के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को न सिर्फ सुरक्षा प्रदान करना है,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। साथ ही उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

जीएस विश्वविद्यालय पिलखुआ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सामाजिक शारीरिक मानसिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभाग एक साथ मिलकर जन.जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जिससे समाज में महिला सशक्तिकरण की भावना को और बल मिल सके।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिता चौहान ने उपस्थित छात्राओं शिक्षिकाओं व महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीडऩ की स्थिति में कार्रवाई कराने के तरीके बताये गए।

मिशन शक्ति प्रोग्राम में डॉ यतीश अग्रवाल कुलपति जीएस यूनिवर्सिटी,डॉ रुपाली मेडिकल डायरेक्टर,डॉ प्रदीप अग्रवाल डीन,डॉ सुरेन्द्र कुमार मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, मनोज शिशोदिया चीफ विजिलेंस ऑफिसर,अंकित विज डिप्टी डायरेक्टर,सुमित सिंह रजिस्ट्रार,अनुराग शर्मा ऑपरेशन हेड,डॉ भावना सिंह क्रिस्टीना जॉर्ज शशि प्रभा शर्मा समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page