HapurNewsUttar Pradesh
फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र केइंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में काम करने वालें युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया।
जानकारी के अनुसार कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझेड़ा कलां निवासी जुबेर (28) शेखूपुर खिचरा इंडस्ट्रियल एरिया में टिन शेड डालने का काम करता था और पिछले करीब एक सप्ताह से यहीं रह रहा था।देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसने फांसी लगा ली। सुबह जब उसके साथ काम करने वाले लोगों ने जुबेर को फंदे पर लटका देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला तनाव के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।











