M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बिजली, खाघ विभाग सहित अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने किया मंथन, हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आवाहन – संजय डाबर

बिजली, खाघ विभाग सहित अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने किया मंथन, हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आवाहन – संजय डाबर

हापुड़ । पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में बिजली, खाघ विभाग सहित अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने मंथन करते हुए हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आवाहन किया ।

जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी एकता पर निर्भर करती है। उन्होंने व्यापारियों से अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। डावर ने आश्वासन दिया कि संगठन हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता रहेगा।

आप सभी पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधुओं का वार्षिक उक एवं व्यापारी संवाद में कस्वागत एवं अभिनन्दन है।

महामंत्री दीपक बंसल ने वर्तमान में व्यापारियों को आ रही चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को बिजली विभाग की परेशानियों, जीएसटी की जटिलताओं, खाद्य विभाग से जुड़े मामलों और बाजारों की अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बंसल ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर आवाज उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। सचिन अग्रवाल को जिला संगठन मंत्री और प्रदीप गर्ग (लोहे वाले) को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का व्यापारियों ने स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारतीय किसान यूनियन युवा के अध्यक्ष एकलव्य सहारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने व्यापार मंडल को हर संभव सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल, उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग, संरक्षक रवींद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, नगर महामंत्री कपिल अग्रवाल अंबानी, अशोक शर्मा, अमन चुग, राजेश नारंग, नितिन गर्ग, सेंसर पाल चौधरी, सुनील गर्ग, विनोद थापर, यशपाल तनेजा, कमलदीप अरोड़ा, नितिन बंसल, अभिषेक छाबड़ा, अंकुर जिंदल और नितिन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Om Prime Estate

RCC Society in Hapur

JMS World School

Brainwaves International School

J P Public School

MH vivekanand Sr Secondary School

Kidzee

Delhi City School

SCM Global School

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page