निर्माणाधीन मकान में नीचे गिरने से मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

निर्माणाधीन मकान में नीचे गिरने से मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़।
निर्माणाधीन मकान में कार्य करते हुए एक मजदूर अचानक नीचे गिर गया। नीचे गिरने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मजदूर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
हापुड़ के क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी नितिन भारद्वाज के मकान का निर्माण हो रहा था। मकान के निर्माण के दौरान मोहल्ला जोगीवाला असौड़ा निवासी हरवीर सिंह राजमिस्त्री का कार्य कर रहे थे। जब हरवीर सिंह दूसरी मंजिल पर सीमेंट का प्लास्टर कर रहे थे तो अचानक बैलेंस बिगड़ने से नीचे ऊंचाई से गिर गए। जिसके कारण गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। मकान मालिक नितिन भारद्वाज ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में व्यक्ति की मौत के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि राजमिस्त्री के कार्य करते हुए नीचे गिरने से गंभीर चोट लग गई थी। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।












