पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब का आफर देकर युवक ने साइबर ठगों ने की 6 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब का आफर देकर युवक ने साइबर ठगों ने की 6 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक युवक से साइबर ठगों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए फंसाकर पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब का लालच देकर छह लाख रुपये की ठगी कर ली।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
संजय विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी चिराग खेड़ा
को व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब का ऑफर मिला। ठगों ने टेलीग्राम पर जुड़ने को कहा और खुद को टाइम्स इंटरनेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का बताया। शुरू में गूगल रिव्यू टास्क दिए गए। टास्क पूरा करने के लिए के लालच में आकर चिराग ने अलग-अलग खातों में कुल छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन नौकरी नहीं मिली और पैसे भी वापस नहीं हुए।जिसकी तहरीर थाने में दी।
साइबर थाना प्रभारी पाटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












