ATMS College of Education Menmoms
News

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने  IRS मनु प्रिय त्यागी को किया सम्मानित

हापुड़।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद हापुड़ द्वारा IRS मनु प्रिय त्यागी को सम्मानित किया गया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय सबली में 78 वा स्वतंत्रता दिवस बहुत धूम धाम से मनाया गया। यूपीएससी चयनित श्री मनु प्रिय आईआरएस, ग्राम प्रधान सौदान और प्रधानाध्यापक अशोक कुमार कश्यप के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओम दत्त त्यागी और श्री मनुप्रिय त्यागी IRS थे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद हापुड़ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी और अन्य पदाधिकारी के द्वारा यूपीएससी की परीक्षा में IRS इनकम टैक्स के पद पर चयन होने पर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर उनके पिता वरिष्ठ समाजसेवी श्री ओम दत्त त्यागी को भी शाल उड़ा कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री मनु प्रिय त्यागी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, समस्त स्टाफ तथा बच्चों को 78 वा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी। मनु प्रिय त्यागी ने बच्चों को परीक्षा में उत्तीर्ण करने व राष्ट्र के लिए एक अच्छे नागरिक बनने का मूल मंत्र दिया। 78 व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोहर सिंह जी संजय सक्सेना, आदर्श गोयल ,शिल्पी मैडम, मोनिका, सुधा, भारती, अंशु त्यागी, कुसुम, स्वाति सिंह, हेमा, आरती त्यागी, रजनी आदि गांव के गणमान्य मौजूद थे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page