M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रेमजाल में फंसाकर की युवती से शादी, पति अब कर रहा है दूसरी शादी

प्रेमजाल में फंसाकर की युवती से शादी, पति अब कर रहा है दूसरी शादी

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी करने व बाद में दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

देहरादून निवासी महिला ने बताया कि चार साल पहले क्षेत्र निवासी युवक से जान पहचान हुई थी। युवक ने शादी की बात कर उसे प्रेम के जाल में फंसा लिया। काफी समय तक प्रेम प्रसंग चलने के दौरान वह गर्भवती भी हो गई, जिसकी जानकारी उसने युवक को दी। गर्भवती होने पर युवक ने उससे शादी तो कर ली, लेकिन अपने परिवार के लोगों को मनाने की बात कहकर ससुराल लेकर नहीं गया। अब युवक दूसरी शादी कर रहा है पीड़िता का कहना है कि बेटी होने के बाद आरोपी ने उसके पास आना भी छोड़ दिया। वह पति को तलाश करते हुए मेरठ रहने वाली उसकी रिश्तेदार के यहां पहुंच गई, तो जानकारी मिली कि आरोपी दूसरी शादी कर रहा है। पति से बात करने पर उसने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की। जिसे पूरी न कर पाने पर उसे और बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page