M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्राचीन सिद्धपीठ मां चण्डी मंदिर, जहां हर श्रद्धालु की होती है मनोकामना पूर्ण

प्राचीन सिद्धपीठ मां चण्डी मंदिर, जहां हर श्रद्धालु की होती है मनोकामना पूर्ण

, हापुड़।श (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

जिलें के हापुड़ के चंडी रोड़ स्थित सिद्ध पीठ मां चंडी मंदिर में नवरात्रि में दिल्ली, एनसीआर व आसपास से सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है।मान्यता है कि यहां मां चण्डी का वह स्वरूप है, जो महिशासुर के संहार के समय था. यहां श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों और जिलों से माता रानी के दर्शन करने के लिए आते हैं।

मंदिर का इतिहास

स्वयं भु आद्याशक्ति माँ चंडी का मूल स्वरूप एक तहखाने में विराजमान है।कहा जाता है कि उनमें इतना तेज है कि कोई महा तपस्वी ही उनके दर्शन कर सकता है।यही वजह है कि तहखाने के पट बंद रहते है।माँ चंडी के वर्तमान भवन का निर्माण यहाँ पर 189 वर्ष पूर्व हुआ था।यहाँ माँ चंडी की पिंडी के रूप में विराजमान है।जिनका प्रत्येक दिन भव्य श्रगार किया जाता है उन्हें भगवान हनुमान की तरह केसरिया रंग का लेप किया जाता है।

मंदिर की यह खासियत
मॉ चंडी को कत्था, चुना गुलकंद, सुपारी, तथा चांदी के वर्क लगे मीठे पान का भोग लगाया जाता है।मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने या फिर कोई मन्नत मांगने से पहले माँ को मीठा पान चढ़ाने से वह प्रशन्न होती है। मंदिर को प्रतिदिन हजारों का चढ़ावा आता है।इस धन से गरीब लोगों को अन्नदान किया जाता है।

हापुड़ में पहली बार किसी मंदिर में 300 किलो चांदी लगाकर भव्य गर्भ गृह तैयार होगा। इसको लेकर माँ चंडी मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिर में अभी लकड़ी का फ्रेम बनाकर लगा दिया गया है। श्रद्धालुओं ने दान के रूप में इस चांदी को दिया है।

मंदिर में लकड़ी का फ्रेम मंदिर के गर्भ गृह में छत पर बनाकर लगाया गया है। इस गर्भ गृह की दीवारों पर भी चांदी का डिजाइन बनाकर लगाया जाएगा।मंदिर समिति के अध्यक्ष
संजय गुप्ता व मंत्री मोहित जैन ने बताया कि लगभग 250 से 275 किलो चांदी दान के माध्यम से प्राप्त हो चुकी है। कई श्रद्धालुओं से छोटे छोटे रूप में दान में चांदी मिली है। अभी कारीगर बद्रीनाथ में काम कर रहे है।मंदिर के पास जो पहले का दान है। उससे अलग निर्माण कार्य चल रहा है।मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है।नवरात्र के बाद ही काम प्रारंभ हो सकेगा।इस मंदिर में देश और प्रदेश के कई कोनो से श्रद्धालु आकर मनोकामना मांगते है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page