ATMS College of Education Menmoms
News

साइबर ठग ने एचडीएफसी का कर्मचारी बन युवक की ली डिटेल,अब कर रहा है ब्लैकमेल

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्ना पुरी निवासी एक व्यक्ति से नौकरी के नाम पर आरोपी ने बैंक डिटेल, एटीएम पिन व अन्य अभिलेख ले लिए। आरोप है कि आरोपी अब उसे धमकी देकर पैसों की मांग कर रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहल्ला पन्नापुरी निवासी रितिक चोपड़ा ने थाना हापुड़ देहात में तहरीर देते हुए बताया कि उसने एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा। जिसमें नौकरी दिलाने के बारे में बताया गया था। पीड़ित ने विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर कॉल की तो आरोपी ने उसे अपने अभिलेख गुड़गांव के एक पते पर भेजने के लिए कहा।

जिस पर उसनवे अपना एटीएम, बैंक खातों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम का पिन, आधार कार्ड भेज दिया। पीड़ित ने बताया कि अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहा है। उसका फोन भी हैक कर लिया है। आरोपी ने अपना नाम दीपक बताते हुए बताया कि वह एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page