News
जमीन बेचने के नाम पर महिला से की 1.20 लाख ररुपए की ठगी

जमीन बेचने के नाम पर महिला से की 1.20 लाख ररुपए की ठगी
, हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक महिला ने खेती की जमीन बेचने के नाम पर एक ग्रामीण पर 1.20 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
गाजियाबाद सिद्धार्थ विहार निवासी महिला किसान राजकुमारी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्हें जानकारी मिली कि गांव पूठ निवासी राजू अपनी खेती की जमीन बेचना चाहता है। इस जानकारी के बाद वह अपने परिचित व पति नरेंद्र कुमार के साथ अप्रैल 2024 को गांव पहुंचीं। जहां उन्हें रविंद्र निवासी गोविंदुपरी दिल्ली, अमर सिंह गाजियाबाद व बिजेंद्र निवासी गांव पसवाडा मिले। जिन्होंने जमीन दिखाने के बाद चार लाख 75 हजार रुपये में बेचना तय कर लिया। इकरारनामा कराने के दौरान उन्होंने राजू को एक लाख 20 हजार रुपये बयाना दिया। तय समय बीतने के बाद भी आरोपी व उसके साथियों ने बैनामा नहीं कराया। जानकारी मिलने पर वह अपने पति के साथ गांव पूठ पहुंचीं। आरोपियों ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिस कारण उन्हें न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा।
सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।












