News
कालोनी में निकला कोबरा सांप, मचा हड़कंप

कालोनी में निकला कोबरा सांप, मचा हड़कंप
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ स्थित एक कालोनी में एक कोबरा सांप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ जंगल में छोड़ दिया। जिससे लोगों ने राहत ली।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के दिल्ली रोड़ स्थित अपना घर कालोनी में कई दिनों से कोबरा सांप के दिखाई देने से मोहल्ले वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
शनिवार की शाम अचानक कालोनी के मुख्य चौराहे पर गैस एजेंसी के पास सात फीट लम्बा कोबरा सांप दिखाई दिया। कोबरा को देखते ही लोगों ने एक-दूसरे को इस बारे में बताया। इकट्ठा हुए लोगों ने कोबरा की निगरानी रखना शुरू किया। जिसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सात लंबे कोबरा सांप को पकड़ लिया। कोबरा के पकड़े जाने के बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद कोबरा को जंगल में छोड़ दिया।












