M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व विधायक गजराज सिंह हुए कांग्रेस में शामिल, ली पार्टी की सदस्यता.

यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कराई गजराज सिंह की कराई पार्टी में ज्वाइनिंग.

पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन भी हुए कांग्रेस में शामिल.

हापुड़। बुधवार को पूर्व विधायक गजराज सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा “मोना” ने पूर्व विधायक गजराज सिंह को दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी में जॉइनिंग कराई है और कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान शीर्ष पदाधिकारियों ने गजराज सिंह को कांग्रेस में वापसी करने पर फूलों का बुके देकर सम्मानित किया हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने पार्टी में ज्वाइनिंग पर कहा हैं कि वे अब आजीवन कांग्रेस में रहेंगे और कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने ये भी कहा हैं कि लोकसभा का चुनाव नजदीक हैं। पार्टी जिस किसी प्रत्याशी को मेरठ लोकसभा से टिकट देगी, वह प्रत्याशी के लिए क्षेत्र में जाकर वोट मांगेंगे और पार्टी प्रत्याशी को जिताकर लोकसभा में भेजने का काम करेंगे। पूर्व विधायक गजराज सिंह के साथ ही पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन को भी पार्टी में ज्वाइनिंग कराई गई हैं। गजराज सिंह की ज्वाइनिंग के वक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, खेम सिंह सहारा, सेंसरपाल सिंह, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, युवा नेता एकलव्य सहारा, सुशील शर्मा, प्रदीप अरोड़ा, अश्विनी त्यागी, अरुण चौधरी, पण्डित रंजन शर्मा, चौधरी धूम सिंह, विशाल वशिष्ठ, नरेन्द्र त्यागी, मोहम्मद इमरान, जाहिद अंसारी महानगर अध्यक्ष (मेरठ) आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे। गजराज सिंह की पार्टी में वापसी पर हापुड़ के कांग्रेस जनों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और हर्ष जताया है। कांग्रेस जनों ने कहा है कि गजराज सिंह जी की पार्टी में वापसी होने पर शहर के कांग्रेस जनों में वह पार्टी के नेतृत्व में पार्टी नेतृत्व की खुले मन से प्रशंसा और सराहना करते हैं। शहर के कांग्रेस जनों में सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, जितेंद्र गर्ग, अंकुर अग्रवाल, सुबोध शास्त्री, सावन चौधरी, सौरभ चौधरी आदि ने गजराज सिंह का पार्टी ज्वाइन करने पर स्वागत किया हैं और उन्हें बधाई दी हैं.!

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page