M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व विधायक के उत्पीड़न से नाराज ब्राह्मण समाज करेगा आन्दोलन

सरकार को बताया ब्राह्मण विरोधी,आगामी चुनावों भाजपा का करेगें बहिष्कार:—पं0 धनीराम

मेरठ— उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के शपथ लेने के बाद से ही प्रदेश में ब्राह्मणों का राजनैतिक वर्चस्व खत्म करने का षडयंत्र रचने और ब्राह्मण नेता एवं ब्राह्मण समाज के लोगों का जमकर उत्पीड़न होने का आरोप लगाया। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 धनीराम शर्मा ने बैठक कर प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद बरेली के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ब्राह्मण समाज के नही हर समाज के नेता है। 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटवाने में ब्राह्मण समाज विरोधी मानसिकता वाले नेताओं अहम भूमिका रही। पिछले कुछ समय से ब्राह्मण समाज को तरह-तरह से नीचा दिखाने के प्रयास सरकार व उसके इशारे पर अधिकारी कर रहे है। पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल का उत्पीड़न प्रदेश सरकार के इशारे पर अधिकारियों द्वारा कराया गया जो निदनींय है। देवरिया में ब्राह्मण परिवार की हत्या की बात हो या अन्य जिलों में ब्राह्मण समाज के लोगों का उत्पीड़न का मामला प्रदेश सरकार ब्राह्मण समाज की सामाजिक एवं साफ सुधरी छवि को घूमिल करने का प्रयास कर रही जो कभी भी नही हो सकता है। भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी हो या अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता जो पता नही किन मजबूरियों के चलते कुछ भी कहने से बचते हैं। उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। अब ब्राह्मण समाज को जागना होगा और ब्राह्मण समाज का शोषण करने वाले ब्राह्मण सपोर्ट और ब्राह्मण समाज की वोटों का इस्तेमाल करने वाली भाजपा सरकार का विरोध करना होगा।
उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज की करीब 16 फ़ीसदी आबादी ब्राह्मण समाज की है। जो बड़े पैमाने पर भाजपा का वोटर है। उसके बाद भी कहीं ना कहीं फर्जी मुकदमों में ब्राह्मण समाज के नेताओं को फंसा कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। ब्राह्मणों का सामाजिक एवं साफ सुधरी छवि को धूमिल करने का काम प्रदेश सरकार करीब पिछले 7 वर्षों से कर रही है। अनेकों जगन्य घटनाएं ब्राह्मण समाज एवं ब्राह्मण परिवारों के साथ हुई है। प्रदेश सरकार व उसके अधिकारियों की भूमिका नींद नहीं रही है। जिसको लेकर आज ब्राह्मण समाज के संगठन के लोगों ने एक गांव अतराड़ा में बैठक कर संकल्प लिया। घर-घर जाकर भाजपा की ब्राह्मण विरोधी चेहरे को उजागर किया जाएगा। और आने वाले किसी भी चुनाव में भाजपा प्रत्यातिशों का विरोध एवं समर्थन व वोट देने से रोकने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा के ब्राह्मण नेता अपने जो अपने निजी स्वार्थ के लिए समाज को गुमराह कर और समाज के नेता या ब्राह्मण समाज लोगों पर जब—जब अत्याचार होता है। तब वह मूर्ख दर्शक बने ऐसी घटनाओं को देखते रहते हैं। ना ही वह विरोध करते हैं। आप को ब्राह्मण समाज का नेता व समाज के ठेकेदार बताने वालों का भी बहिष्कार करने का काम ब्राह्मण महासभा द्वारा किया जाएगा ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न बंद नही हुआ तो होगा आन्दोलन। बैठक में देवी चरण शर्मा, शिवम् शर्मा,नरेन्द्र शर्मा, कमलदत्त शर्मा, विकास शर्मा, राहुल शर्मा,विष्णु गौंड, विरेन्द्र शर्मा,सहित ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी मौजूद थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page