ATMS College of Education Menmoms
News

पुष्पावती पूठ घाट एक बड़ा पर्यटन व आस्था का केंद्र बनेगा -भारत भूषण गर्ग


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।

नमामि गंगे गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक चंद्र प्रकाश चौहान सह संयोजक आशीष शर्मा ने साथियों के साथ नवनिर्मित पुष्पावती पूठ घाट का निरीक्षण किया ।
इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य अच्छा करने के लिए nmcg को धन्यवाद दिया।
गंगा सभा के उपाध्यक्ष पंडित अमर चंद शर्मा ने उन्हें गंगा आरती के विषय में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर भारत भूषण गर्ग पर्यावरणविद ने उन्हें पुष्पावती पूठ के ऐतिहासिक महत्व को बताया कि इसी स्थान पर कौरव पांडवों ने अपनी शिक्षा ग्रहण की थी आदि शंकराचार्य ने इसी स्थान पर तपस्या की तथा भीष्म पितामह की जन्म स्थली भी यही स्थान है ।
उन्होंने नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि आप के आशीर्वाद से यह स्थान निश्चित ही आने वाले समय में एक बड़ा पर्यटन व आस्था का केंद्र बनेगा।
उन्होंने गंगा आरती में भाग लेते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की गंगा आरती में भाग लेते हुए समस्त टीम ने आरती की सुंदरता एवं भव्यता की प्रशंसा की।
आरती से पूर्व समिति के उपसचिव महेश केवट एवं मूलचंद आर्य ने उपस्थित जनों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया ।
इस अवसर पर नमामि गंगे टीम के अजय , रवि कुमार, नीटू कुमार, महेश शर्मा, अंकित बजरंगी, राहुल केवट ,कलुआ सिंह ,फुल गिरी, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page