M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

“एल एन पब्लिक स्कूल हापुड़ में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 सुझाव अभियान सफलतापूर्वक आयोजित”

“एल एन पब्लिक स्कूल हापुड़ में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 सुझाव अभियान सफलतापूर्वक आयोजित”

हापुड़। विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के अंतर्गत एल एन पब्लिक स्कूल हापुड़ में सुझाव संग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार शर्मा के निर्देशन में किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक विकसित उत्तर प्रदेश 2047 QR कोड स्कैन कर अपने नवाचारी एवं रचनात्मक सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आराधना वाजपेयी ने कहा कि “विकसित उत्तर प्रदेश 2047 एक दूरदर्शी अभियान है, जिससे विद्यार्थी भविष्य के भारत और प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थियों में नेतृत्व, विचारशीलता और नवाचार की भावना विकसित करने हेतु यह पहल अत्यंत सराहनीय है।”

नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार शर्मा ने कहा कि “सुझावों से ही नीति निर्माण की मजबूत नींव तैयार होती है। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के विचार उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य के निर्माण में मूल्यवान योगदान देंगे। यह अभियान युवाओं को राष्ट्र विकास के प्रति संवेदनशील बनाता है।”

प्रधानाचार्या डॉ. आराधना वाजपेयी ने नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “विद्यालय को ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम की मेजबानी करने का अवसर मिला, यह हमारे लिए गर्व की बात है। भविष्य में भी ऐसे उपयोगी और छात्र हितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।”



कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुझाव साझा कर प्रदेश के विकसित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।
संजय गोयल ,यक्षवीर तोमर , संजय कुमार विशाल तोमर कृष गुप्ता उपस्थित रहे l















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


4 Comments

  1. Really interesting take on music creation! I’ve been messing around with browser-based tools lately, and it’s amazing how accessible it’s become. Have you tried Play Sprunki? It’s surprisingly intuitive and fun to build loops – great for quick creativity boosts!

  2. Lkiwin’s my go-to for some chill gaming. It’s not going to make you rich, but it’s a bit of fun after work. Got a few bonuses too, which is always a plus. Check it out! lkiwin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page