श्ते में भाई बहन ने की लव-मैरिज, जताई ऑनर किलिंग की आशंका, दी तहरीर

हापुड़।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली। युवक और युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आनर किलिंग की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस ने दोनों काकड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में बयान कराया। दोनों के बालिंग होने पर दोनों अपनी मर्जी से चले गए। वहां परिजन में एक ही परिवार के होने के कारण रोष व्याप्त था।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के एक गांव निवासी व एक ही खानदान से व रिश्ते में भाई-बहन का काफी समय से प्रेम-प्रसंग था। दोनों एक ही परिवार से हैं, इसलिए रिश्ते को छिपाए रखा। धीरे-धीरे प्रेम बढ़ा व उन्होंने 27 अप्रैल 2026 को आर्यसमाजमंदिर गाजियाबाद में शादी कर ली है। विवाह का पंजीकरण भी पंजीकरण अधिकारी गाजियाबाद के यहां करा लिया था। इस शादी से उनके परिजन और रिश्तेदार खुश नहीं हैं। युवती ने बताया कि परिजन उसका विवाह दूसरी जगह कराने चाह रहे थे। जिससे उन्हें परिजनों से जान का खतरा है।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











