M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मजदूर से चार हजार रुपये की लूट

मजदूर से चार हजार रुपये की लूट

 मेरठ

वनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम किनानगर से भावनपुर पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को पकड़ा है। उससे पुलिस ने एक ग्रामीण से लूटी नकदी भी बरामद की है। किनानगर निवासी लवनीत पाल शनिवार को मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहा था।

देर रात जब वह किनानगर मार्ग पर शराब के ठेके के पास पहुंचा तब वहां पहले से ही घात लगाकर खड़े सुखेंद्र उर्फ हलचल निवासी मुरलीपुरा लवकुश निवासी पल्लवपुरम और निशांत निवासी पोली थाना सरधना ने पकड़ लिया।

हटियार दिखाकर नवनीत पाल के साथ मारपीट कर साढ़े चार हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी थाने को देते हुए तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने बुधवार रात किनानगर मार्ग से सुखेंद्र उर्फ हलचल को दबोच लिया। उसके पास से लूट की साढे तीन हजार रूपए की नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है इसके दो साथी लव-कुश और निशांत ने गंगानगर में अन्य लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गंगानगर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले रखा है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page