पुनीत जिंदल बने भारतीय वैश्य परिवार संघ के नगराध्यक्ष, समाज ने दी बंधाईयां

पुनीत जिंदल बने भारतीय वैश्य परिवार संघ के नगराध्यक्ष, समाज ने दी बंधाईयां
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
भारतीय वैश्य परिवार संघ (रजि.) की एक बैठक में हापुड़ निवासी व सर्राफा कारोबारी पुनीत जिंदल को संघ का हापुड़ शाखा का नगराध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर लोगों ने बंधाईयां दी है।
पिलखुवा के आर्य नगर में पुष्पा खादी उद्योग पर संगठन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें
संघ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित की गई।
संच के प्रदेशाध्यक्ष अमित कुमार मित्तल ने कृष्ण कुमार मित्तल को जिलाध्यक्ष, सतीश मित्तल व पुनीत जिंदल हापुड़ के
नगराध्यक्ष व नितिन सिंहल को पिलखुवा का नगराध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नगराध्यक्ष पुनीत जिंदल ने कहा कि वे संस्था के लिए कर्मठता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। जिसमें समाज के लोगों को जोड़ने व उनके हितों में काम करने करेंगे।












