M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एलायंस क्लब हापुड़ माधव के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों को किया पुरस्कृत

एलायंस क्लब हापुड़ माधव द्वारा एल.एन. पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोज

हखापुड़। लायंस क्लब हापुड़ माधव के तत्वावधान में एल.एन. पब्लिक स्कूल, हापुड़ में एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सृजनशीलता एवं कलात्मक दृष्टिकोण का प्रभावशाली कक्षा 8 से मोहम्मदा (प्रथम) धानी (द्वितीय) काव्या (तृतीय)
कक्षा 10 से हर्षिता त्यागी (प्रथम), निकिता त्यागी (द्वितीय), गर्वित वर्मा (तृतीय)कक्षा 11 से: सौमिल (प्रथम), दीपिका (द्वितीय), तन्वी (तृतीय)
इन विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. अनिल बाजपेई (इंटरनेशनल चेयरमैन) ने कहा चित्रकला केवल एक कला नहीं, बल्कि विचारों और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति है। बच्चों की रचनात्मकता देखकर यह विश्वास और भी गहरा होता है कि आने वाला भविष्य कल्पनाशील, विवेकशील और सशक्त होगा। ऐसे आयोजनों से बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
अति विशिष्ट अतिथि श्री अजय बंसल (मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन ) ने अपने विचार रखते हुए कहा बच्चों की प्रतिभा और उनकी चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत सोच को देखकर अत्यंत आनंद और गर्व की अनुभूति हुई। यह प्रतियोगिता न केवल एक आयोजन थी, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक कदम भी थी।
संस्था अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल ने कहा एलायंस क्लब हापुड़ माधव सदैव से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता आ रहा है। हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान कर उसे आगे बढ़ने का मंच देना है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अराधना बाजपेई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा हमारे विद्यालय को यह अवसर प्रदान करने के लिए हम एलायंस क्लब के प्रति आभारी हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाती हैं। बच्चों ने जिस लगन और उत्साह से भाग लिया, वह सराहनीय है।
क्लब सचिव श्री अनुज गोयल ने कहा प्रतियोगिता केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्म-प्रकाश का एक अवसर होती है। बच्चों ने जो भाव चित्रों के माध्यम से प्रकट किए हैं, वे सामाजिक और नैतिक मूल्यों को प्रकट करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को शिक्षित, जागरूक और संस्कारित बनाना है।
विद्यालय अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल ने कहा छात्रों ने अपनी कल्पना को रंगों के माध्यम से जीवंत कर एक संदेश दिया है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि कल्पना और संवेदना भी उसका अभिन्न अंग है।
विद्यालय सचिव श्री विनय त्यागी ने कहा हमारा प्रयास है कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र बने, बल्कि बच्चों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाए।
सह-सचिव श्री के.के. अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया |
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री राजीव द्विवेदी द्वारा अत्यंत कुशलता से किया गया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को गरिमा एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ाया।
लेफ्टिनेंट यक्षवीर एवम शिक्षक डिम्पल आनंद का सहयोग उल्लेखनीय रहा|
मयंक गर्ग,भुवन जैन, दीपक गर्ग, सौरभ मित्तल,तुषार गर्ग, अनूप सिंह, धुर्व गुप्ता
उपस्थित थे



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page