HapurNewsUttar Pradesh
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

हापुड़ ।
थाना हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला खुर्जा पेच के रहने वाले धनश्याम दास ने बताया कि 25 मार्च की शाम उनके आफ बड़ौदा के सेविंग खाते से अचानक 5,47,582 रुपये निकलने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि वह किसी भी प्रकार के मोबाइल ऐप का उपयोग नहीं करते। इसके बावजूद उनके खाते से इतनी बड़ी रकम निकाल ली गई। घटना के बाद धनश्याम दास और उनका परिवार गहरे सदमे में है। मेहनत की कमाई इस तरह खाते से गायब होने पर उन्होंने तुरंत अपने सभी बैंक खातों को फ्रीज कर पुलिस से आरोपितो को गिरफ्तार करते हुए उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की। साइबर थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।











