M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

11 साल की बालिका को पिटकुल कुत्ते ने बुरी तरह से नोच डाला बालिका के दोनों पैरों पर कई जगह काटने के निशान

11 साल की बालिका को पिटकुल कुत्ते ने बुरी तरह से नोच डाला बालिका के दोनों पैरों पर कई जगह काटने के निशा

मेरठ

मेरठ में छावनी परिषद के रजबन मोहल्ले में बुधवार को 11 साल की बालिका को पिटकुल कुत्ते ने बुरी तरह से नोच डाला। बालिका के दोनों पैरों पर कई जगह काटने के निशान हैं। लहूलुहान हालत में स्वजन ने निजी क्लीनिक पर उपचार कराया।

बालिका को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के साथ घावों पर पट्टी की गई है। स्वजन ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ सदर थाने में तहरीर दी। पुलिस पिटबुल कुत्ते के मालिक के घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला।



घर के बाहर खेल रही थी बालिका

रजबन बड़ा बाजार निवासी व ट्रांसपोर्टर दिशांत आहूजा की बेटी यशिका आहुजा अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले शिवांशु यादव पुत्र कमल सिंह यादव के घर से अचानक पिटबुल कुत्ता बाहर आया और उसने बालिका पर हमला कर दिया। स्वजन के अनुसार बालिका जोर-जोर से चिल्लाई। जब तक उसे बचाने को पहुंचे पिटबुल कुत्ते ने उसे कई जगह काटकर लहुलूहान कर दिया।



दोनों पैरों में काटा

बालिका के पिता ने बताया कि दोनों पैरों में सात-आठ जगह काटा है। घाव हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले पांच साल की एक और बच्ची को इसी कुत्ते ने काट लिया था। आए दिन यहां से निकलने वाले लोगों पर हमला करता है।



पिटबुल के हमले से घायल बालिका के स्वजन ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। कैंट बोर्ड से कुत्ता पालने संबंधित नियमावली की जानकारी ली जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



पिटबुल के हमले से बालिका के घायल होने की जानकारी नहीं है। कैंट बोर्ड में कुत्ता पालने की नियमावली है। नियम है कि कुत्ता पालने पर कैंट बोर्ड में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। कैंट बोर्ड एक टोकन देता है। कैंट क्षेत्र में लोग कुत्ते पाल रहे हैं, लेकिन नियम का पालन नहीं करते हैं। अब कैंट बोर्ड नियमावली को सख्ती से लागू करेगा। इस मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page